फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह व हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आरपी इंटर कालेज कमालगंज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य बलविन्दर सिंह ने छात्र-छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि क्रांतिकारियों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता है। युवावस्था में ही देश को आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद कराया और काकोरी काण्ड को अंजाम देते हुए अंगे्रजों को धूल चटा दी। जिसके तहत छात्र-छात्राओं को जागरुक किया। साथ ही हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और देश के क्रांतिकारियों के चित्र को पेंटिंग के द्वारा उकेरकर उन्हे याद किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
काकोरी ट्रेन एक्शन व हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रतियोगितायें सम्पन्न
