फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहन लाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज में पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की ३००वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके जीवन सिद्धांतों पर आधारित वाद-विवाद भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा १० की शिवानी राठौर प्रथम, कक्षा ९ के अनमोल शाक्य द्वितीय व कक्षा 10 खुशबू बाथम तृतीय स्थान पर रही। छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ज्ञान की देवी थी। शिक्षा, शासन और न्याय, समाज सुधार के रुप में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा। मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। विशिष्ठ अतिथि मण्डल संयोजक रामकिशन दीक्षित ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के सिद्धांतों पर चलकर युवा समाज व राष्ट्र के प्रति अपना योगदान दें। इस अवसर पर चन्द्रपाल, सतेन्द्र सिंह, दिनेश चन्द्र, कृष्ण मोहन, संदीप कुमार, संतोष कुमार सरोज, विवेक कुमार मिश्रा, अवनीश कुमार, यशपाल यादव आदि ने विचार व्यक्त किये। इसी क्रम में 19 मार्च को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें शिवानी राठौर प्रथम, खुशबू बाथम द्वितीय, प्रांशी तृतीय स्थान पर रही। दौड़ प्रतियोगिता में सानिया प्रथम, चांदनी द्वितीय, निशा तृतीय स्थान पर रही।
रानी अहिल्याबाई जयंती के उपलक्ष्य में प्रतियोगितायें सम्पन्न
