एआरटीओ ने सडक़ सुरक्षा की विस्तार से दी जानकारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में कल्चरल क्लब के तत्वाधान में निबंध, पोस्टर, भाषण, वाद-विवाद, मेहंदी एवं वाल पेटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग ने की। मुख्य अतिथि एआरटीओ विजेन्द्र चौधरी रहे। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को सडक़ सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया गया तथा जागरुता बढ़ाने के लिए सडक़ सुरक्षा संबंधी नियमों का एक वीडियो दिखाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की संख्या २०० से अधिक रही। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को गुरुवार को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुरुस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण डा0 विनोद कुमार तिवारी, डा0 विनीता वर्मा, डा0 एचएसएन गुप्ता, डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी, डा0 सतेन्द्र कुमार, डा0 पंचम कुमार, डा0 अजहर जुनैद आलम, डा0 रामनरेश सिंह, डा0 मोहम्मद अमीन, डा0 अशोक कुमार शर्मा, विनय कुमार बाथम, सरस पाठक, वीरभान सिंह, प्रियांशु सिन्हा, अनामिका मिश्रा, शिवेन्द्र, शीतल त्रिवेदी, रामभान सिंह सेंगर, योगेन्द्र कुमार, विनोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
डीएन कॉलेज में कल्चरल क्लब द्वारा प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
