कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

अटल बिहारी बाजपेयी जन्म शताब्दी सप्ताह के तहत प्रतिभागियों ने लिया भाग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी सप्ताह के अवसर पर मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रमुख रुप से प्रतियोगिताओं में भाषण प्रतियोगिता, एकल काव्य प्रतियोगिता व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता निर्णायक के रूप में भारतीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 रमन प्रकाश, डॉ0 अभिषेक सिंह असिस्टेन्ट प्रोफेसर लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय कायमगंज, डॉ0 आलोक बिहारी शुक्ला असिस्टेंट प्रोफेसर भारतीय महाविद्यालय का योगदान दिया। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य व जनपद नोडल उच्च शिक्षा डॉ0 कल्पना सिंह ने की। कार्यक्रम का संयोजन डॉ0 प्रियांशु गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा को पुष्पार्पण के पश्चात किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल ने विद्यार्थी जीवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डाला। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों व इंटरमीडिएट कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया साथ ही इन विद्यालयों, महाविद्यालयों के शिक्षकों के साथ डॉ0 अनामिका सक्सेना, डॉ0 महेश कुमार व डॉ0 अमित कुमार उपस्थित रहे। भाषण प्रतियोगिता में निवेदिता अवस्थी ने प्रथम स्थान, शिवम कुमार द्वितीय व आदित्य रत्न शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में निवेदिता अवस्थी प्रथम, पल्लवी अग्निहोत्री द्वितीय व कु0 मंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में दिव्यांशी प्रथम, दिव्या श्रीवास्तव द्वितीय व कामिनी तृतीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *