Headlines

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद/राजेपुर, समृद्धि न्यूज। पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर गंगापार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राजेपुर के छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्लॉक राजेपुर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजेपुर, राजकीय मॉडल कॉलेज कनकपुर, दयानंद इंटर कॉलेज अमृतपुर, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राजपुर के छात्रों ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रमुख रूप से निबंध प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगितायें आयोजित हुई। मुख्य अतिथि अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा से 300 साल पहले भी भारत की महान नारी शक्तियों ने सुशासन की मिशाल कायम की। उनमें एक नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर का है। उन्होंने जनता के साथ न्याय किया। अनेक मित्रों की स्थापना कर एवं प्राचीन मंदिरों का पुनर्धार कर भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखा। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने छात्राओं से कहा कि अगर आप शिक्षा का महत्व नहीं समझेंगे, मन से अध्ययन नहीं करेंगे तो नारी शक्तिमान नहीं बन पाएगी। शिक्षा में आपकी शक्ति छिपी हुई है इसे पहचाना है। सर्व शिक्षा अभियान के समन्वयक मुनेन्द्र मिश्रा ने भी छात्रों को सम्बोधित किया। ताइक्वांडो कोच रुबी ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। निबंध प्रतियोगिता में सिद्धी गुप्ता प्रथम, मनाली पाठक द्वितीय, रिया तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में महिमा व लक्ष्मी प्रथम, अनुभा और मानू द्वितीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में रिद्धी प्रथम, अनुभा द्वितीय रही। दौड़ प्रतियोगिता में निशू ने बाजी मारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *