विधायक खेल स्पर्धा के तहत प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

युवा कल्याण विभाग द्वारा करायी जा रही दो दिवसीय प्रतियोगिता
फर्रुखाबाद/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन पीएन फाउंडेशन स्कूल में किया गया।
खेल प्रतिस्पर्धा का उद्घाटन विधायक सुरभि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर को फिजा में मुक्त करके एवं 200मी0 बालक/बालिका की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता युवा कल्याण विभाग द्वारा कबड्डी, वालीबाल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स एवं कुश्ती, भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिवस को एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बैडमिंटन व कबड्डी की प्रतियोगिताएं कराई गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कायमगंज, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, प्रिंसिपल पीएम फाउंडेशन स्कूल शिवा शर्मा, चेयरमैन स्कूल पीएन अग्रवाल व विहान दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे ।
प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह अनुराग, शुभम सिंह एवं जीतू आदि द्वारा कराया गया। निर्णायकों में कुलदीप यादव सचिव जिला कबड्डी एसोसिएशन, सौरभ शर्मा ब्लॉक व्यायाम शिक्षक कायमगंज व अरुण यादव पीटीआई राजेपुर व विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य, अभिषेक पाल, सत्यवीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *