सडक़ सुरक्षा के तहत एनएकेपी महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सडक़ सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत एन.ए.के.पी.महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं की कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 शिल्पी मिश्रा की देखरेख में सम्पन्न हुईं। निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी लेखन क्षमता का प्रदर्शन किया एवं अपने निबंधों द्वारा सडक़ सुरक्षा संबंधी नियमों का उल्लेख किया। रंगोली प्रतियोगिता के द्वारा छात्राओं ने सडक़ पर चलने के लिए नियमों को रंगों के माध्यम से अंकित किया। छात्राओं ने पतंग पर सडक़ सुरक्षा चिंह बनाकर एवं स्लोगन लिखकर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभाग का प्रदर्शन किया। प्राचार्या डॉ0 शशीकिरन सिंह ने छात्राओं के कार्य की प्रशंसा की। साथ ही सडक़ सुरक्षा की शपथ दिलायी। डॉ0 पारुल मिश्रा व श्रुति गुप्ता, स्वेता सिंह, शालिनी धूसिया ने निर्णय मंडल की भूमिका निभागी। डॉ0 पारुल मिश्रा ने सडक़ पर चलते समय बरतने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला। श्रुति गु्प्ता ने छात्राओं को स्वयं सुरक्षा नियमों को अपनाने व दूसरों को स्वयं सडक़ सुरक्षा नियम को अपनाने के लिए जागरुक किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ0 शिल्पी मिश्रा ने सडक़ सुरक्षा के नियमों से छात्राओं को अवगत कराया एवं उन नियमों के प्रति सदैव जागरुक रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्राध्यापक रुपा देवी, डॉ0 शाहीन खान, रंजना सिंह उपस्थित रहीं।
साथ ही सडक़ सुरक्षा क्लब के सदस्य कशिश दीक्षित, कल्पना, मुस्कान, जिया, अनन्या आदि मौजूद रहीं। छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र प्रतिभाग किया और सडक़ सुरक्षा चिंहों को उकेरा। इस मौके पर विद्यालय के कर्मचारी व छात्रायें मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *