सडक़ सुरक्षा के तहत प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सडक़ सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत सेठ कन्हैया लाल रामशरण रस्तोगी इंटर कालेज में गुरुवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शासनादेश के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने सडक़ सुरक्षा हेतु छात्रों को जानकारी दी और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ0 यशवंत सिंह ने कहा कि हमारे देश में लापरवाही, अनियंत्रित वाहन संचालन और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से लाखों की आस्मिक मृत्यु हो जाती है। लाखों लोग अस्पताल में अपना कीमती समय बर्बाद करते हैं। बजट बिगड़ जाता हैं और लाखों अपंग होकर आजीवन कष्ट झेलते हैं। विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में नितेश शर्मा प्रथम, कौशलेंद्र द्वितीय, अंकुश शाक्य तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में वैभव प्रजापति प्रथम, प्रांशु अग्निहोत्री द्वितीय, धु्रव शाक्य तृतीय स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में प्रियांश कुमार प्रथम, देव कुमार द्वितीय, आशीष राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के संयोजक गजेंद्र सिंह चौहान ने सभी विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने पर बधाई दी। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य राकेश प्रसाद, नागेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, श्याम सुंदर शुक्ला, हिमांशु शुक्ला, विजेन्द्र मथुरिया, महाराज सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *