फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज में भारतीय अंतरिक्षत अनुसंधान संगठन इसरो के संस्थापक महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक डा0 विक्रम सारा भाई के जन्म के उपलक्ष्य में 12 से 18 अगस्त तक आयोजित भारतीय अंतरिक्ष सप्ताह का आयोजन किया गया। छात्राओं को अंतरिक्षत विज्ञान विषय के बारे में जागरुक करने के लिए शिक्षिका पूनम शुक्ला व दर्शना शुक्ला के नेतृत्व में निबंध चित्रकला, भाषण, मॉडल की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्रा करिश्मा, शुभ्रा, शिवांगी सक्सेना, आफ्सा, इरम, नीशू राठौर, आरती, शिखा, इकरा, उजमा, इशिता गुप्ता, ईशा राठौर, दिव्यांशी, कहकशा, मानवी मिश्रा, खुशी शर्मा व इलमा ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने छात्राओं को अंतरिक्ष के बारे में बताया कि वर्तमान में शुभांशु शुक्ला का उदाहरण लेकर प्रेरित किया। सभी भविष्य में वैज्ञानिक सोंच के आगे बढ़ सकते है और देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
अंतरिक्ष सप्ताह के तहत प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
