
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कादरीगेट निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा के मकान का छज्जा बीती रात पड़ोसी राजेश कुशवाहा ने तुड़वा दिया। जिसकी तहरीर सुरेश चन्द्र शर्मा ने थाना कादरीगेट पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार सुरेशचंद्र शर्मा बीते दिन परिवार के साथ कानपुर बेटे के पास गये थे। पड़ोसी ने उनका छज्जा तोड़ दिया और दीवार पर गेट लगा दिया। अन्य व्यक्तियों द्वारा उन्हें फोन पर जानकारी मिली। जिस पर उन्होंने कानपुर से वापस आकर थाना कादरीगेट में तहरीर दी। जिसमें कहा गया है कि मेरी अनुपस्थिति में मेरे मकान का छज्जा पड़ोसी द्वारा तोड़ा गया है। दूसरे दिन तक कार्यवाही न होने पर उन्होंने अपनी शिकायत अधिकारियों से करने की बात कही है। ——————–
