शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के नाम पर फर्जीबाड़ा, पोर्टल पर हाजिरी, हकीकत कोसों दूर है। उधर रोजगार सेवक ने फर्जीबाड़े को लेकर मेठ के खिलाफ खंड विकास अधिकारी तथा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शमशाबाद को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार इसे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का दुर्भाग्य कहे तो ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि सरकार विकास कार्यों के जरिए ग्रामीण क्षेत्र की सूरत बदलना चाहती यहां तक की शहर जैसा विकास ग्रामीण क्षेत्रों का भी हो के लिए सरकार लाखों रुपए ग्राम विकास निधि को देती है, लेकिन कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार इस कदर हॉबी है कि सरकार के नुमाइंदे सरकार की ही आंखों में धूल झोंक विकास कार्यों के नाम पर हजारों लाखों रुपए के बारेन्यारे कर रहे हैं। इसका भी ताजा उदाहरण विकास खंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम नेगमा में देखने को मिला। जहां मेट द्वारा मनरेगा के अंतर्गत विकास कार्य पोर्टल पर होना जाना दर्शाया जा रहा था, जबकि हकीकत कुछ और ही थी। विकास के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा था। उधर रोजगार सेवक श्यामा देवी द्वारा जब मौका मुआयना किया गया, तो मामला एकदम उल्टा था। इस संबंध में रोजगार सेवक ने खंड विकास अधिकारी शमशाबाद एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शमशाबाद को शिकायती पत्र देकर मेठ मोहिनी वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रोजगार सेवक द्वारा खंड बिकास अधिकारी शमशाबाद तथा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार मनरेगा द्वारा विकास कार्य पोर्टल पर दर्शाया जा रहा था, जबकि हकीकत में कुछ भी नहीं था। रोजगार सेवक श्यामा देवी द्वारा मौके पर जांच की गई। फिलहाल रोजगार सेवक ने मेठ मोहिनी वर्मा के खिलाफ खंड विकास अधिकारी शमशाबाद तथा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शमशाबाद को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
मनरेगा में फर्जीवाड़े की शिकायत बीडीओ व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी से
