अमानक नाला बनाये जाने की शिकायत जांच में निकली झूठी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पूर्व में बनाए गए नाले की शिकायत पर जांच करने पहुंचे विकास खंड अधिकारी के साथ डीसी मनरेगा को शिकायत जांच झूठी पायी गयी, जबकि सभी मानक पूर्ण निकले।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदपुर में पूर्व में क्षेत्र पंचायत द्वारा नाला निर्माण का कार्य कराए जाने की शिकायत ग्रामीण पूर्व प्रधान ओमपाल ने उच्च अधिकारियों से की थी। काफी दिनों से चल रही शिकायतों के आधार पर डीसी मनरेगा रणजीत सिंह अपने साथ एई तथा जेई के साथ विकास खंड कार्यालय पहुंचे और उन्होंने नाला निर्माण की पत्रावली को विकास खंड अधिकारी से तलब किया। तब विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह तथा ब्लॉक कार्यालय के एकाउंटेंट अवनीश सक्सेना ने पत्रावली डीसी मनरेगा रणजीत सिंह को दिखायी तथा पत्रावली को साथ लेकर डीसी मनरेगा तथा विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह ग्राम पंचायत चांदपुर पहुंचे और पूर्व में बनाए गए नाले को देखकर सत्यापन किया। इस दौरान कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा की गयी शिकायत तथ्यहीन है। वहीं अधिकारियों ने नाप जोख करायी। जिसमें सभी मानक पूर्ण निकले। वहीं विकास खंड अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के द्वारा तथ्यहीन शिकायत करने पर उनके विरुद्ध पूर्व में कराये गये कार्यों की विभागीय कार्रवाई व जांच की जाएगी और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर डीसी मनरेगा रणजीत सिंह, विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह तथा विभाग के जेई, अवर अभियंता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह गौर तथा मौके पर शिकायतकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *