राशन कम तौलने पर कोटेदार के विरुद्ध डीएम से की शिकायत

ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने की उठायी मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोटेदार द्वारा राशन कम वितरण करना व गाली-गलौज करना एवं भगा देने के चलते जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मोहल्ला नटवारा बरौन ब्लाक शमशाबाद के पीडि़तों ने राशन कोटेदार अनीता यादव पत्नी आराम सिंह यादव के द्वारा राशन वितरण के कांटे से सभी धारकों को दो किलो राशन कम बांटा जाता है। ३० किलो गेहूं के स्थान पर २८ किलों राशन मिलता है। कोटेदार अपनी असलाह दिखाकर लोगों को धमकाते है और गाली-गलौज कर भगा देते है। सभी स्थानीय लोगों ने कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए कोटा निरस्त करने की मांग उठायी। इस मौके पर सर्वेश, बृजपाल, अशोक सिंह, शिवम पाल, रीतेश कुमार, रनवीर सिंह, हरीराम, सुभाष, आकाश आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *