कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट संचालक ने साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ किया गैंग रेप

 वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार कर रहा है यौन शोषण
धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का लगातार बना रहा है दबाव
हिन्दू महासभा ने पीडि़ता को न्याय दिलाने की ली जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कंप्यूटर सेंटर पर छात्रा के साथ कोचिंग संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीडि़ता ने कायमगंज क्षेत्राधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं सीओ ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
थाना कम्पिल क्षेत्र की पीडि़ता ने क्षेत्राधिकारी कायमगंज को दिए गए प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि वह थाना कपिल गंगा रोड स्थित राजीव कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पर वह कंप्यूटर सीखने गई थी। जहां कंप्यूटर केंद्र के संचालक शिबू व सलमान पुत्र नामालूम तथा अनस ने अलग कमरे में कम्प्यूटर सिखाने का झांसा देकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मुझे बेहोश कर दिया और सभी ने बारी-बारी से मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मेरी वीडियो भी बना ली। जब मुझे होश आया तो आरोपियों ने घर न बताने व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कुछ दिन बीत जाने के बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। जिसके चलते मैंने कम्प्यूटर सेंटर जाना बंद कर दिया। इतना ही नहीं आरोपीगण कॉलेज आकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुलाने लगे और मेरे मोबाइल फोन पर भी कॉल कर धमकी देने लगे। कॉलेज जाते समय आरोपियों ने मेरा रास्ता रोकर मुझे धमकी दी। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी कई दिनों से धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों से तंग आकर अपने घर पर पूरी बात बतायी। परिजनों ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो पूरे घर को जान से मारने की धमकी दी। तीन दिन पूर्व आरोपीगण घर पर आ गये परिजनों ने पकडऩे का प्रयास किया, इस दौरान भागते समय एक आरोपी का मोबाइल घर पर छूट गया। पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कर जानमाल की सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है। इस संदर्भ में जब हमारे संवाददात ने पुलिस अधीक्षक से बात की तो उनके पीआरओ ने बताया कि मामला आपके माध्यम से संज्ञान में आया है। संबंधित अधिकारी से जानकारी कर कार्यवाही करायी जायेगी। हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से बरती जा रही लापरवाही की घोर निंदा करते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस को तुरन्त मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करनी थी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया। हमारा संगठन व पूरा हिन्दू समाज पीडि़ता के साथ है और पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस के आलाधिकारियों से मिलेंगे। जरुरत पड़ी तो सडक़ पर भी उतरने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *