मार्ग दुर्घटना में घायल हलवाई की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए हलवाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के क्षेत्र बीबीगंज निवासी बाबी गुप्ता उर्फ बनिया (45) पुत्र रज्जन गुप्ता हलवाई का कार्य करता था। वह बीती रात काम करने के बाद अपनी बाइक द्वारा थाना राजेपुर के ग्राम खंदिया से अपने घर आ रहा था, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत बिगडऩे पर लोहिया रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *