उन्नाव, समृद्धि न्यूज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत त्रिभुवन खेड़ा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर दी। जिससे बाइक सवार हलवाई की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, गंगाघट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजवा खेड़ा निवासी सुंदर लाल 60 वर्ष जो जब्बू पुरवा में आयोजित एक भंडारे से खाना बनाकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान त्रिभुवन खेड़ा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत
