सरकार ने सभी वर्गों के लिए जीएसटी में किया सरलीकरण: जीएसटी कमिश्नर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बढ़पुर स्थित शहनाई गेस्ट हाउस में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि शिवओम अंबर ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने संबोधन दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक पार्टी एवं संगठन द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कर सुधार में एक ऐतिहासिक क्रांति लाने का कार्य किया है। जिसके अंतर्गत जीएसटी की दरों में ऐतिहासिक कटौती करके देश के आम जनमानस को राहत देने का कार्य किया है।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा देश में पहली बार जब जीएसटी लागू हुई थी, तब भी केंद्र में भाजपा सरकार ने कर सुधार में क्रांति लाने का कार्य किया था। सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में फिर से एक बार बदलाव करने का कार्य किया। यह बदलाव गरीब एवं आम जनमानस की भावनाओं को समर्पित है। सरकार द्वारा खाद्य पदार्थ एवं रोजमर्रा के उत्पादों पर शुल्क कम करके लोक कल्याण का कार्य किया है। व्यापारियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जीएसटी की दरों में सरलीकरण का कार्य किया है।
जीएसटी कमिश्नर हिम्मत सिंह ने बताया केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए सुधार की पूरी जानकारी जल्द ही कार्यालय पर उपलब्ध हो जाएगी। जिन-जिन वस्तुओं पर जीएसटी की दरों को काम किया गया है। उसकी पूर्णता जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी। जागरूकता अभियान चलाकर व्यापारियों तक सरकार द्वारा किए गए सुधारो की भी जानकारी दी जाएगी। सरकार ने सभी वर्गों के जीवन को सरलीकरण बनाने के लिए जीएसटी की दरों में ऐतिहासिक कटौती की है। व्यापारी नेता सदानंद शुक्ला ने कहा केंद्र सरकार के द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए सुधारों से व्यापारियों का हित होगा। अध्यक्षता कर रहे कवि शिवओम अंबर ने अपनी कविता उसने भारतीय संस्कृति की गौरव गरिमा को गया है के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारतीय संस्कृति की गौरव गाथा को विख्यात करने का कार्य किया है। आज का भारत दुश्मन को उसी भाषा में जवाब देता है, जिस भाषा को दुश्मन समझना चाहता है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक तोषित प्रीत सिंह, दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी व्यापारी नेता मनोज मिश्रा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक वाजपेई ने किया। इस अवसर पर पूर्व सभासद सुधांशु दत्त द्विवेदी, विमलेश मिश्रा, संजीव गुप्ता, दिनेश कटियार, अश्नील दिवाकर, विकास पाण्डेय, अनिल तिवारी, डा0 केएम द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, हिमांशु गुप्ता, अरविन्द गुप्ता राजू, सुनील गुप्ता, गोपाल राठौर, धर्मेंद्र राजपूत, शिवम मिश्रा, अनूप मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रबुद्ध वर्ग का हुआ सम्मेलन
