अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में ओज, व्यंग्य और संवेदना का संगम

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पावन स्मृतियों को समर्पित आयोजन का शुभारंभ शिवपाल सिंह यादव ने किया

सैफई: चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पावन स्मृतियों को समर्पित कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का माध्यम है और कविता जनमानस की आवाज होती है।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद कवियों ने क्रमशः श्रृंगार, करुण, ओज और हास्य व्यंग्य की रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा। योगिता चौहान ने कोमल भावों की अभिव्यक्ति की तो शबीना अदोव ने सामाजिक संवेदना और परोपकार का संदेश दिया। रौनक इटवी ने संघर्ष और संकल्प की बात कही, वहीं कुमार मनोज ने किसानों और आमजन की पीड़ा को स्वर दिया। प्रदीप त्रिपाठी ने प्रेम और जीवन संघर्ष को कविता में पिरोया।डॉ. राजीव राज की व्यंग्य रचना ने समसामयिक राजनीति पर कटाक्ष किया तो मयंक विधोलिया ने हास्य व्यंग्य के माध्यम से व्यवस्था पर तीखे प्रहार किए। हर प्रस्तुति पर श्रोता तालियों से उत्साह बढ़ाते रहे। देर रात तक सभागार काव्य रस में डूबा रहा।
कवि सम्मेलन का संचालन सतीश मधुप ने प्रभावशाली ढंग से किया। अंत में मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव ने सभी कवियों को शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र शर्मा, उप प्राचार्य डॉ. फतेह बहादुर सिंह यादव ने शिवपाल सिंह यादव का सोल उड़कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर जितेंद्र दोहरे, पूर्व मंत्री राम सेवक यादव, दीपक मिश्रा, सपा जिला अध्यक्ष बबलू शाक्य, सदस्य जिला पंचायत डॉ अरविंद यादव, उदयभान सिंह यादव,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रधान संघ चंदगीराम यादव प्रधान, राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकदार नगला तेज, भारत सिंह यादव खदरी, रामफल बाल्मीकि प्रधान,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *