होली मिलन समारोह में अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को दी बधाई

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय मैथिल कल्याण महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन अम्बेडकर नगर नरकसा स्थित एक विद्यालय में किया गया। मुख्य अतिथि संस्थापक सर्वेश कुमार शर्मा व विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा एव राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आनन्द मिश्रा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य रामकिशोर शर्मा ने भगवान परशुराम एवं माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आये हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व उत्तरी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में डा0 सुरेश चन्द्र शर्मा, ब्रहमानंद शर्मा, संजीव कुमार मिश्रा, डा0 सुधाकान्त मिश्रा, कन्हैयालाल शर्मा, राजबहादुर शर्मा, संदीप उपाध्याय, अमित मिश्रा, गोपाल शर्मा, उदयवीर शर्मा, संगीता शर्मा, मंजू मिश्रा, अनीता शर्मा, रंजना शर्मा, अनुपम शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, डा0 ओपी शर्मा, उदयवीर शर्माए, डा0 रमन शर्मा आदि मौजूद रहे। व्यवस्था विमल शर्मा एवं डा0 आयुष शर्मा ने देखी। संचालन देव कुमार शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *