फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सात राज्यों में हुए उपचुनाव को लेकर 13 सीटों में 11 सीट इंडिया गठबंधन ने जीत दर्ज की। इस खुशी को लेकर कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार जनपद में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। साथ ही कांगे्रस की जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की भारी जीत को लेकर अपने आवास पर कन्याभोजका आयोजन किया। साथ ही बड़ी संख्या में कांगे्रसियों ने पहुंचकर भोज भाग लिया। शकुंतला देवी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांगे्रस पार्टी का जनाधार बढ़ा है। आने वाले २०२७ के चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार प्रदेश में बनेगी। आज कार्यकर्ता कांगे्रस में अपने आपको को सुरक्षित महसूस कर रहा है। धीरे-धीरे लोग कांगे्रस में पुन: वापसी कर रहे है। कन्याओं ने भोज के दौरान शकुंतला देवी को आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, विधि विभाग जिला अध्यक्ष वरुण त्रिपाठी, सिविक सोशल आउटरीच विभाग प्रदेश सचिव डा0 अरुण अग्निहोत्री, धर्मेद्र शाक्य, मनोज, आसिफ खान, जुबैर, राजवीर सिंह पाल, मदन लाल, धर्म पाल, शिशु पाल, संजू अग्निहोत्री, कैलाश यादव, विकास यादव, अभिषेक, गुड्डू, हिलाल शफीकी आदि लोग मौजूद रहे।
उप चुनाव में जीत की खुशी पर कांगे्रस जिलाध्यक्ष ने किया कन्याभोज
