फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी व शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामचंद्र वर्मा की पत्नी उर्मिला देवी को उनके आवास पर जाकर अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। शकुंतला देवी ने बताया कि यह बहुत शुभ दिन है कि हम अंगे्रजों से मुक्ति मिली है। इसके लिए न जाने कितने क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद कराया। जिस कारण हम खुली सांस ले रहे है। अंगे्रजों के अत्याचार का पूरे देश में विरोध हुआ। जिसके चलते 1947 को हमें आजादी मिली। हमें गर्व है कि हम भारत देश में हम जन्मे है। इस धरती को प्रणाम करते है और शुभ मौका मिला है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी को सम्मानित कर अपने को गौरवांवित महसूस कर रही हूं। कांगे्रस एक ऐसी पार्टी है जो आम जन की विचार धारा से जुड़ी है। लोगों की आम भावनाओं को समझते हुए पूरे प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वतंत्रता सेनानी के वंशज को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधि विभागध्यक्ष वरुण त्रिपाठी, धर्मेंद्र शाक्य, महेश वर्मा, रिंकू वर्मा, कन्नी वर्मा, सिक्की सारस्वत, दीपक चतुर्वेदी, प्रभात कटियार, मनोज कुमार व हिलाल शफीकी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी उर्मिला वर्मा को किया सम्मानित
