नीट परीक्षा को लेकर कांगे्रस पार्टी 21 जून को जिला मुख्यालय पर करेगी विरोध प्रदर्शन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नीट-यूजी के संचालन और परिणामों से जुड़ी शिकायतों और चिंताओं को दूर करने के लिए अनिमितताओं और पेपर लीक आरोपों से परिणाम प्रभावित हुए है। नीट परीक्षा के बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार एवं अनिमितताओं और एनडीए सरकार की हतास निष्क्रियता और चुप्पी के खिलाफ कांगे्रस पार्टी के जिला एवं शहर कमेटी के पदाधिकारी 21 जून को मुख्यालय पर छात्रों के हितों में प्रदर्शन कर विरोध करेंगे और ज्ञापन सौंपेगें। कांगे्रस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर २१ जून को प्रदेश के जनपदों में मुख्यालय पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें कांगे्रस कमेटी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होगें। प्रशासन प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने पत्र जारी कर जिलाध्यक्ष शंकुतला देवी को निर्देशित किया है कि वह प्रदर्शन कर छात्र हितों में आवाज उठाये। यह जानकारी कांगे्रस कमेटी की जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *