कार्यवाही करने की उठायी गई मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी के नेतृत्व में सदर तहसील में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में की अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया गया और कार्यवाही की मांग की गई।
मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा हमारे देश की बेटी एवं भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी की गई है। विजय शाह द्वारा देश की बेटी का यह अपमान देश, नारी, सेना का अपमान है। जिसके लिए सदर तहसील पर अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन कांगे्रसियों ने किया और मांग कि विजय शाह पर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए, ताकि आने वाले समय में हमारी सेना के किसी भी व्यक्ति के ऊपर कोई भी अभद्र टीका टिप्प्णी न कर सकें। इस मौके पर वरुण त्रिपाठी, आसिफ , हिलाल शफीकी, डॉ0 अरुण अग्निहोत्री, जुबैर, जीशान कुरैशी, ंवीरेंद्र मिश्रा, इलियास खान, सलमान आदि मौजूद रहे।
भाजपा के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
