Headlines

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी व शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। डा0 मनमोहन सिंह की आकस्मिक निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गयी। जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने कहा कि नरसिम्हा रॉव की सरकार में वह वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया। उनके द्वारा कई ऐसे कार्य किये गये जो आज प्रेरणा दायक है। इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी के साथ भी वह वित्त के क्षेत्र में कार्य कर चुके है। 10 साल तक प्रधानमंत्री रहते हुए देश का कुशल नेतृत्व किया। उनकी सादगी के सभी लोग कायल थे। उनके आकस्मिक निधन पर सभी ने शोक संवेदना व्यक्त की। 92 वर्षीय डा0 मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस बुधवार की रात्रि ९:५२ मिनट पर ली। देश के विभिन्न नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया। नगला दीना स्थित पार्टी कार्यालय पर कांगे्रसियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर वरुण त्रिपाठी, अरुण अग्निहोत्री, हिलाल शफीकी, धर्मेंद्र शाक्य, मनोज कुमार, अंकित पाठक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *