कांगे्रसियों ने राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के तहत रोपे पौधे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रकाश प्रधान ने कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा के साथ राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत मोहल्ला सूफी खां में दरगाह हुसैनिया मुजीबिया में सज्जादानशीन शाह फसीह मुजीबी एवम उनके पुत्र बिलाल मुजीबी के साथ वृक्षारोपण किया। उसके बाद मोहल्ला नाला सिम्त शुमाल में पिंकी बाल्मीकि के साथ एवं मिशन कंपाउंड में रूथ प्रसाद के साथ वृक्षारोपण किया। सलमान खुर्शीद के पूर्व निजी सहायक अनिल मिश्रा, शिवाशीष तिवारी, खुशहाल मियां, जीतू राठौर, अतुल राजपूत, वात्सल्य मिश्रा, संजय प्रसाद, सैमुअल प्रसाद, विपिन बाल्मीकि, सोनू तिवारी, कामिल खां, जहीम खान, अजमल खान, महेन्द्र दिवाकर, धर्मेन्द्र दिवाकर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *