फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ जिला कार्यालय पर कांगे्रसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि पर उन्हे याद किया। शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में नगला दीना भोलेपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व0 पं0 जवाहर लाल नेहरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे याद किया। अध्यक्षता करते हुए पुन्नी शुक्ला ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरु के योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है। अंगे्रजों से मोर्चा लेने के बाद देश आजाद हुआ और देश में प्रथम प्रधानमंत्री के रुप में नेहरु ने शपथ ली। आज सब हम कांगे्रसी उन्हें नमन करते है। इस मौके पर वरुण त्रिपाठी, संतोष गुप्ता, प्रभात कटियार, अनुपम तिवारी, डालचन्द्र कठेरिया, अभिषेक सारस्वत, दीपक, कुलदीप, अनुज, मृदुल, करन, मोहित गुप्ता, फरहान, श्याम बिहारी, सुनीता, निक्की, पप्पो, अनवर हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।
कांगे्रसियों ने पं0 जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि पर उन्हे किया याद
