नशेड़ी सिपाही ने फार्मासिस्ट को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मरीज को भर्ती कराने को लेकर सिपाही ने सीएचसी के फार्मासिस्ट के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही फार्मासिस्ट पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र री बवना चौकी में तैनात सिपाही मनोज कुमार नशे की हालत में कार से एक मरीज को लेकर सीएचसी पहुंचा। सिपाही मनोज कुमार फार्मासिस्ट पर कार से मरीज उठाकर अस्पताल में ले जाने का दबाव बना रहा था। जिस पर फार्मासिस्ट ने वार्डब्याय को बुलाकर मरीज को अंदर ले जाने का सिपाही से आग्रह किया। इस पर सिपाही भडक़ गया और फार्मासिस्ट का कॉलर पकडक़र उसके साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं उसने फार्मासिस्ट पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। इसका किसी ने वीडिया बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताते हैं कि सिपाही मनोज सादा वर्दी में था और नशे में था। वहीं घबराये फार्मासिस्ट ने कहा उसने घटन के संबंध में अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अब देखना है कि पुलिस इस मामले में क्या करती है। जब कानून ही कानून को अपने हाथ में लेगा, तो आम लोगों का क्या होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *