जरारी में आतंक का पर्याय बना सिपाही, शिकायत एसपी से

*कोतवाली सदर में तैनाती के दौरान रह चुका है सस्पेंड
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना जहानगंज के ग्राम जरारी में सिपाही आतंक का पर्याय बना हुआ है। आये दिन भोलेभाले ग्रामीाों को हड़काता है और बिना बात के घर से बुला ले जाकर थाने में बैठाये रखता है। इस बात की शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र में की।
ग्रामीणों ने कहा कि जहानगंज थाने में तैनात सिपाही मुनेन्द्र यादव गांव के संभ्रांत लोगों को पकड़ ले जाता है और थाने में बैठाये रखता है और पैसे मांगता है अन्यथा की स्थिति में झूठा मुकदमा लगाकर जेल भिजवाने की धमकी देता है। ग्रामीणों ने कहा कि सिपाही के आतंक और दहशत से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। सिपाही के ऐसे कार्यों से लोगों का पुलिस पर से भरोसा उठाता चला जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर सिपाही को न रोका गया तो आंदोलन के लिए विवश हो जायेंगे। दिये गये शिकायती पत्र में यह भी दर्शाया गया कि सिपाही मुनेन्द्र विगत वर्षों में सदर कोतवाली फर्रुखाबाद में भी तैनात रहा और घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप उस पर लगाया गया था और सस्पेंड भी रहा था। वर्तमान में सिपाही मुनेन्द्र जरारी के ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों ने एसपी ेसे मांग की कि मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित सिपाही को रोकने का काम किया जाये व उसके अवैध कृत्यों व वसूली पर रोक लगायी जाये। शिकायत करने वाले ग्रामीणों में बबलू, सोनी, पप्पो, परवीन, हासिया, आरिफ, मोहम्मद आसिफ, जीशान, अजमुल हसन, सलमान, सानू, मुन्ना, नसीम, शाहनवाज, चन्दामिया, अमन, तालिब, अली हसन, असलम कुरैशी, भोले, आफताब सिद्दीकी, सलीम, मजादा सहित दर्जनों ग्रामीणों के नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *