27वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में सिपाही गौरव रघुवंशी ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

पुलिस महानिरीक्षक झांसी आकाश कुलहरि ने सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। झांसी पुलिस लाइन में 27वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस शूटिंग स्पोर्ट एवं अलार्म एफीसिएंसी प्रतियोगिता में रायफल (इंसास) 300 मीटर प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा के रायपुर चौकी पर तैनात है सिपाही गौरव रघुवंशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुलिस महानिरीक्षक झांसी आकाश कुलहरि ने सिपाही गौरव रघुवंशी को सिल्वर मेडल व ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस लाइन झांसी में आयोजित 27वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस शूटिंग स्पोर्ट एवं अलार्म एफीसिएंसी प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुेलहरि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। रिजर्व पुलिस लाइन झांसी में 3 दिवसीय 27वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस शूटिंग स्पोर्ट एवं अलार्म एफीसिएंसी प्रतियोगिता वर्ष 2025 का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा किया गया था। इसका समापन पुलिस परेड ग्राउंड में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी आकाश कुलहरि तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति रहे। तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय पुलिस शूटिंग स्पोर्ट एवं अलार्म एफीसिएंसी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत कर पुरस्कृत कर सम्मानित किया। तीन दिवसीय 27 वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस शूटिंग स्पोर्ट एवं अलार्म एफीसिएंसी प्रतियोगिता में रायफल (इंसास) 300 मीटर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा की रायपुर चौकी पर तैनात है सिपाही गौरव रघुवंशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुलिस महानिरीक्षक झांसी आकाश कुलहरि ने सिपाही गौरव रघुवंशी को सिल्वर मेडल व ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बताते चले कि प्रतियोगिता में कानपुर जोन कानपुर कुल 09 टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें जनपद झांसी, जालौन, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फतेहगढ़ की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *