
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विपक्षीगणों के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों ने युवक को चौकी ले जाकर बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी।थाना जहानगंज के ग्राम रूनी चुरसई निवासी कुंवर सिंह पुत्र खुशीराम ने दिए गए शिकारी पर दर्शाया कि चाचा भूरे पुत्र सूबेदार जो अविवाहित हैं और वह मेरे पास रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। मैं कई वर्षों से अपने परिवार से अलग रह रहा हूं। चाचा मेरे पास रहते हैं, इसलिए मेरे माता-पिता, भाई मुझसे दुश्मनी मानते हैं। 2 सितंबर को सुबह 7 बजे चाचा ने पिता खुशीराम से अपने हिस्से के गेहूं का तकादा किया। इस दौरान पिता खुशीराम व मां रामबेटी की चाचा में कहासुनी हो गई। इस दौरान तो अज्ञात व्यक्तियों को बुला लिया और चाचा के साथ हाथापाई कर दी। जानकारी होने पर जब मैं पूछा कि चाचा को क्यों पीटा। इतने पर पिता व मां ने मुझसे कहा गाली देते हुए तुम उसे अपने पास क्यों रखे हो और बोले कि मेरा लडक़ा विश्वनाथ पुलिस में है। मैं उससे कहकर अभी राजपूताना चौकह में फोन कराकर तुम्हारे हाथ पैर तुड़वाता हूं। कुछ देर बाद राजपूताना चौकी के सिपाही वीरपाल व अंकित से विपक्षीगणों ने सांठगांठ कर ली और उनके साथ एक राय होकर घर में घुस आए। गंदी-गंदी गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए। भीड़ इक_ी हो जाने पर पुलिस वाले मुझे खींचकर चौकी ले गए। वहां भी बेरहमी से डंडों से पिटाई की। जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद मेरा 151 में चालान कर दिया और मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब आरोपीगण धमकी दे रहे हैं कि फर्जी मुकदमे तुझे जेल भेज देंगे अगर कहीं शिकायत की। पीडि़त ने न्यान दिलाये जाने की गुहार लगाई।
