बक्शी तालाब इंटर कालेज में पर्यावरण के प्रति जागरुक कर छात्रों ने लगाये पौधे
लखनऊ/फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बक्शी के तालाब इंटर कॉलेज के प्रांगण में कृषि वाटिका का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य प्रबंधन सहायक पन्नालाल गुप्ता के निर्देशानुसार कृषि प्रभारी डॉ0 जितेंद्र कुमार यादव के संचालन में विद्यालय के छात्रों के साथ करौंदा के लगभग 140 पौधे पट्टिका के रूप में लगाए गए। यह कार्य इसलिए किया जा रहा है कि पर्यावरण के प्रति बच्चे जागरूक होंगे तथा समाज को जागरूक करें। यह कृषि वाटिका डॉक्टर एमएस स्वामीनाथन के सम्मान में समर्पित है। डॉ0 जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि डॉक्टर स्वामीनाथन भारतवर्ष में कृषि के महान वैज्ञानिकों में शुमार है। इनका योगदान भारत में हरित क्रांति के लिए जाना जाता है, यह भारत एवं अन्य देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं में विभिन्न पदों पर रहे तथा कृषि को एक नवीन ऊंचाइयों पर ले गए। 60 के दशक में भारतवर्ष में अमेरिका से लाल गेहूं आयातित होता था, जिससे यहां की आम जनता पेट भर पर भोजन नहीं कर पाती थी। 70 के दशक में स्वामीनाथ के नेतृत्व में भारत हरित क्रांति की असीम ऊंचाई पर पहुंचा। पन्नालाल गुप्ता एवं डॉ0 जितेंद्र कुमार यादव के सहयोग से कृषि के प्रति लगाओ तथा पर्यावरण को बचाने के लिए बच्चों के साथ मंद मंद फुहार के बीच में करौंदा के पौधे लगाए गए। जीव विज्ञान प्रवक्ता राजेश द्विवेदी, रामजी यादव, उमा दत्त पांडे आदि विभिन्न शिक्षकों ने सभी का उत्साह आवर्धन किया। बताया गया कि सभी छात्रों का कर्तव्य पर्यावरण को बचाना है। पौधों को लगाना पौधे हैं, तो जीवन है, जीवन है तो पौधे। जितेंद्र यादव ने बच्चों को शपथ दिलाई के सभी छात्र मुख्य रूप से कृषि के पर्यावरण को बचाएंगे स्वयं जागरूक होंगे एवं औरों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर आशुतोष कुमार, मिलन कुमार, सहित राजपूत, कृष्ण चक्रवर्ती, प्रिंस राज, अनुराग भारती, रमन कुमार, नितिन कुमार, अनुकल्प वर्मा एवं वीरेंद्र रावत मौजूद रहे।
डॉ0 एमएस स्वामीनाथन के सम्मान में कराया गया कृषि वाटिका का निर्माण
