18 घंटे की जगह 6 घंटे विजली की मिलने से उपभोक्ता परेशान

  • बिजली न मिलने से हर घर नलजल योजना का पानी छह दिन से बाधित।
  • इनवर्टर व मोबाइल फोन चार्जिंग की समस्या

हलिया (मिर्ज़ापुर): क्षेत्र के बरी उपकेंद्र से संबद्ध विद्युत की आपूर्ति 18 घंटे का रोस्टर में 6 घंटे कई बार ट्रीप होने के बाद आपूर्ति होने से विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हरघर नलजल योजना से पानी की सप्लाई 6 दिन से बाधित है। उपभोक्ताओं का पानी, मोबाइल चार्जिंग , इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो रहे है। जब कि प्रत्येक फीडर पर दर्जनों संविदा कर्मियों की तैनाती है जिन्हें प्रत्येक फीडर पर चेक कर फाल्ट ठीक करने की जिम्मेदारी दी गई है इसके बावजूद भी विद्युत की आपूर्ति सुचारू रूप से न मिलने से उपभोक्ता परेशान है।विद्युत आपूर्ति आते ही फाल्ट ठीक करने के लिये काट दी जाती है सही करते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी द्वारा रोस्टिंग हो जाने की बात बता कर पल्ला झाड दिया जाता है । जिससे हलिया, हथेडा, अहुगी, राजपुर, मधोर, सोनगढा, राजपुर, वीरपुर, सिकटा, पवारी कला, बंजारी कला, इंद्रवार, महुगढ, कोटार आदि सहित दर्जनों गाँव में बरसात होते ही विद्युत की आंख मिचौली से उपभोक्ता आजिज आ गए है। इस संबंध में अवर अभियन्ता कृष्णा प्रसाद शर्मा ने बताया कि बरसात व आकाशीय बिजली के कारण फाल्ट आ रहा है जिसे ठीक करने के बाद रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *