समृद्धि न्यूज। बुलंदशहर में हुए भीषण सडक़ हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग इस हादसे में घायल हो गए। नेशनल हाईवे 34 पर घटाल गांव के पास एक ट्रैक्टर को कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान ट्रैक्टर में 50 से 60 श्रद्धालु सवार थे, जो राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे। सभी श्रद्धालु कासगंज से जाहरवीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे, तभी बुलंदशहर थाना अरनिया क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर घटाल गांव के पास ये हादसा हो गया। मौके पर डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह पहुंचे और घायलों के हालचाल की जानकारी ली।
#WATCH | Uttar Pradesh | Bulandshahr SSP Dinesh Kumar Singh says, "An unfortunate incident has happened on NH 34, on the Aligarh border, around 2:15 tonight. Around 60-61 people were travelling in a tractor from Kasganj district to Rajasthan. A container coming from behind hit it… https://t.co/CJGaBxgPll pic.twitter.com/9igY1G7xBs
— ANI (@ANI) August 25, 2025
घटना की जानकारी मिलते ही डीएम-एसएसपी समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।ेेेेेेेेे सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके अलावा मृतकों की पहचान भी हो गई। सभी मृतक कासगंज के सोरों के रहने वाले थे, जिनमें मिलकिनिया थाना क्षेत्र के 40 साल के ईयू बाबू और 40 साल के घनीराम, 6 साल का शिवांश, 40 साल की मोक्षी, रफातपुर की 65 साल की रामबेटी और 12 साल की चांदनी, 50 साल के योगेश और 45 साल के विनोद के नाम शामिल हैं।
60 से ज्यादा श्रद्धालु थे सवार
ट्रैक्टर में सवार एक यात्री ने हादसे के बाद बताया कि हम लोग ट्रैक्टर से गोगामेड़ी जा रहे थे। ट्रैक्टर में बच्चों समेत 60 से ज्यादा लोग सवार थे, तभी एक गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। वहीं इस घटना को लेकर मौके पर पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात लगभग 2 बजे अलीगढ़ के बॉर्डर एनएच- 34 पर एक बड़ी सडक़ दुर्घटना हुई है, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। 43 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एक ट्रैक्टर ट्राली को डबल डेकर बनाकर 60 व्यक्ति सवार होकर कासगंज के थाना सोरों के गांव रफातपुर से राजस्थान के जहारवीर एक धार्मिक यात्रा पर पूजा अर्चना के लिए निकले थे,तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी गई।
मृतकों में………….
- ईयू बाबू (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज (ट्रेक्टर चालक)
- रामबेटी पत्नी सोरन सिंह (उम्र-65 वर्ष, महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- चांदनी पुत्री कालीचरण (उम्र-12 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- घनीराम (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
- मोक्षी (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
- शिवांश पुत्र अजय (उम्र-06 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
- योगेश पुत्र रामप्रकाश (उम्र-50 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- विनोद पुत्र स सोरन सिंह (उम्र-45 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
घायलों में………….
- रघुवीर पुत्र ईश्वरी प्रसाद (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- हरिसिंह पुत्र रामस्वरूप (उम-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- प्रिंस पुत्र विनोद (उम्र-08 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- मूलचन्द पुत्र श्री राम सहाय (उम्र-17 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- दिव्या पुत्री राजीव (उम्र-14 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- शकुंतला पत्नी अजीत (उम्र-65 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- पातीराम पुत्र गोपी (उम-75 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- मुस्कान पुत्री राजू (उम्र-06 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- रजनीश पुत्र राम सिंह (उम्र-25 वर्ष) निवासी हथनापुर जनपद फर्रुखाबाद
- जितेन्द्र पुत्र पूरन सिंह (उम्र-18 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- पूरन सिंह पुत्र दामोदर (उम्र-40 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- कमल पुत्र राजू (उम्र-06 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- रेशम देवी पत्नी रघुवीर सिंह (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- आकाश पुत्र विजय (उम्र-23 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- शिवचरण पुत्र विजय सिंह (उम्र-21 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- रामचरण पुत्र विद्याराम (उम्र-30 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- आन्या पुत्री प्रमोद (उम्र-10 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- संध्या पुत्री सुरेन्द्र (उम्र-20 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
- कन्छा पत्नी रामसहाय (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- रमेश चन्द्र पुत्र भोजराम (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- अजय मोर्या पुत्र जिशुकरान (उम्र-18 वर्ष) निवासी बदायूँ
- भूदेवी पत्नी जंगाली (उम-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- लेखराज पुत्र नेमसिंह (उम्र-40 वर्ष) निवासी भैंसौरा
- सुरेन्द्र पुत्र तेजपाल (उम्र-34 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
- प्रमोद पुत्र खेमकरण (उम्र-32 वर्ष) निवासी आनन्दपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- मौसम पुत्र दिनेश (उम्र-10 वर्ष) निवासी आनन्दपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- खुशबू पत्नी भोले शंकर (उम्र-20 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- गनेश पुत्र वीरफल (उम्र-28 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- जशोदा पत्नी योगेश (उम्र-40 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- खेमकरण पुत्र वीरफल (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- लक्ष्मी पत्नी लेखराज (उम्र-30 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- भानू पुत्र रवि (उम्र-12 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- सचिन पुत्र कालीचरन (उम्र-10 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- विजय पुत्र कालीचरण (उम-07 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- क्षय सिंह पुत्र तुलसीदास (उम्र-32 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- नीरज पत्नी कालीचरण (उम्र-35 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- अर्चना पुत्री कालीचरण (उम्र-08 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- बाबूराम पुत्र सोनपाल (उम्र-66 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- उमाशंकर पुत्र सोनपाल (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- पार्वती पत्नी लेखराज (उम्र-40 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
- रूबी पत्नी अजय (उम्र-27 वर्ष) निवासी मौ0 जवाहरपुर बदायूँ
- संदीप पुत्र विजय (उम्र-07 वर्ष) निवासी आवासविकास कॉलोनी जनपद कासगंज
- खेमकरन पुत्र मिहोलाल (उम्र-65 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
