समृद्धि न्यूज। यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से लघुशंका करने के लिए उतरे यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। जिसमें छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गयी। इस दौरान चीखपुकार मच गयी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जब यात्रियों ने लघुशंका के लिए बस रोकने को कहा और ड्राइवर ने बीच रास्ते में ही बस रोक दी।
जानकारी के मुताबिक, मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे नोएडा से आगरा की ओर जा रही बस में सवार यात्रियों को लघुशंका लगी तो बस को सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के मध्य चालक ने रोक लिया। यात्री उतरकर सडक़ किनारे लघुशंका कर रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। मौके पर ही औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती के अलेवल निवासी देवेश, कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी अस्लम, दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष व दो अन्य लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि हादसे में औरैया के बेला निवासी अमर दुबे घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मथुरा: बस से लघुशंका के लिए उतरे लोगों को कंटेनर ने कुचला, 6 की मौत
