बरसात में लींकेज पाइप लाइनों से आ रहा दूषित पानी, लोगों में पालिकाध्यक्ष के प्रषि रोष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पालिका की लापरवाही से कई मोहल्लों के लोग दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। जिससे उनमें नगर पालिका के प्रति रोष है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर ३४ कटरा नुन्हाई, पल्ला, पलरिया आदि मोहल्लों में बरसात के चलते नगर पालिका द्वारा सप्लाई किये जाने वाला पानी दूषित आ रहा है। लोगों का कहना है कि जगह-जगह लींकेज पाइप लाइनों से बरसात का गंदा पानी उनमें भर जाता है। जो सप्लाई होने वाले पानी के साथ आ जाता है। जिससे मोहल्लेवासी पीने को मजबूर हैं। नागरिकों का कहना है कि इस संबंध में सभासद अर्चना अग्निहोत्री के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल को पहले ही अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह सड़कों पर उतरकर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इसके अलावा कई स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार सूचना देने के बाद भी स्ट्रीट लाइटों को दुरस्त नहीं करवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *