जर्जर पोल सहित गिरकर संविदा लाइनमैन की मौत

भाई ने ठेकेदार पर लगाया जबरदस्ती चढ़ाने का आरोप
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। जर्जर पोल सहित गिरकर संविदा लाइनमैन की मौत हो गयी। वहीं भाई ने ठेकेदार पर भाई को जबरदस्ती पोल पर चढ़ाने का आरोप लगाया। जिससे वह पोल सहित नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गयी।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गॉव भटासा निवासी अंकुश जाटव उम्र 21 वर्षीय पुत्र प्रेमचन्द जाटव ठेकेदार विकास द्वारा भगवती टाकीज के निकट विद्युत पोल पर चढक़र वंच केबिल डाल रहा था। उसी दौरान पोल सहित वह नीचे गिरा और लहुलुहान हो गया। आनन-फानन में श्रीकिशन को घायलावस्था में समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लेकर आये। जहाँ डाक्टर ने युवक लंकुश को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा मंै नीचे खड़ा था। ठेकेदार विकास ने कहा इस पोल पर वंच केबिल डालो। इस पर मैंने मना किया। मैंने कहा कि पोल गला हुआ है इस पोल पर मेरा भाई नहीं चढ़ेगा, लेकिन ठेकेदार ने अपनी जिम्मेदारी पर चढ़ा दिया और मेरा भाई लंकुश पोल सहित नीचे गिरकर घायल हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही कस्बा चौकी इन्चार्ज विद्या सागर तिवारी, उपनिरीक्षक नितिन यादव, कांस्टेबिल अभिषेक कांस्टेबिल विनीत कुमार सहित स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचकर जाँच पड़ताल कर शव का पन्चनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक का विवाह दो वर्ष पूर्व जौनपुर निवासी संध्या के साथ हुआ था। मृतक की एक वर्ष की बेटी है। मृतक के चार भाई सुग्रीव, मृतक अंकुश, श्रीकिशन, शिवम सहित मॉ कलानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *