फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर जनपद के समस्त अधिकारी व कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर ७ अगस्त बुधवार को जनपद मुख्यालय छोडक़र लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। इस संबंध में जिलाध्यक्ष अभिषेक बाजपेयी ने मंत्री संजय बाथम के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचकर मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में सीएमएस लोहिया अस्पताल को भी जानकारी दे दी गई है। पिछले दो सप्ताह से संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। समाधान न होने पर प्रदेश भर के संविदा कर्मचारी लखनऊ धरने में भाग लेंगे। जनपद फर्रुखाबाद के भी संविदा कर्मचारी लखनऊ जाकर मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
मांगों को लेकर संविदा कर्मचारी आज लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन
