त्योहार पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उपभोक्ताओं को त्योहार पर निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसके लिए बिजली निगम ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जहां उपभोक्ता बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
यह कंट्रोल रूम शहर, ग्रामीण और कायमगंज क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया है। यह व्यवस्था गुरुवार तक जारी रहेगी ताकि त्योहार के दौरान किसी को परेशानी न हो। अधीक्षण अभियंता द्वारा जारी आदेश के अनुसारए नगरीय क्षेत्र में आपूर्ति बाधित होने पर उपभोक्ता अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह के मोबाइल नंबर 9415334151 पर संपर्क कर सकते हैं। ग्रामीण खंड के उपभोक्ता अधिशासी अभियंता सुशील कुमार के मोबाइल नंबर 9415334150 पर और कायमगंज क्षेत्र के उपभोक्ता अधिशासी अभियंता शिव शंकर के मोबाइल नंबर 9151990541 पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त सभी एसडीओ को अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करने और जेई को टीम के साथ उपकेंद्रों पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षण अभियंता अक्षय कुमार ने पुष्टि की कि किसी भी क्षेत्र में आपूर्ति बाधित होने पर संबंधित नंबरों पर फोन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *