होली पर हुए विवाद ने फिर तूल पकड़ा, पथराव से कई घायल

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। होली के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जिसके चलते जमकर पथराव किया गया। जिसमे कई लोग घायल हो गयेेे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लखमीपुर में होली के दौरान हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। जिससे रविवार की शाम को जमकर पथराव हुआ। पथराव सेे अफरी-तफरी मच गयी। इस दौरान कई लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। इसके बाद पीडि़त गुंजन पुत्री रामवीर की तरफ से दी गई तहरीर में बताया कि पुराने विवाद को लेकर आज दोपहर लगभग 12:30 बजे मैं अपने घर से भैंस खोलने के लिए जा रही थी, तभी बृजेश के घर के बाहर दीपू पुत्र विष्णु दयाल, अजय पुत्र यशस्वी लाल, चुकू पुत्र बुलाकी, सुबोध, पिंटू पुत्रगण महेश चंद्र, रमन पवन पुत्रगण बबलू, नन्हें पुत्र कन्हैया, अरविंद, विपिन पुत्रगण सुल्तान, नेता पुत्र प्रकाश, राम अवतार आदि ने मेरे साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आयी छोटी बहन काजल, बारिया तथा पिता रामवीर व मामा हरिओम के साथ भी मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *