फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत आयोजित जनपद स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
डीएम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली उ0प्रा0 विद्यालय वीरपुर की रसोइया प्रेमवती, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रा0 विद्यालय ग्वालटोली की रसोइया बेवी व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली उ0प्रा0 विद्यालय रंगसाजन की रसोइया पार्वती को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किये। डीएम ने कहा कि अच्छा खाना बनाना व प्यार से खिलाना एक कला है, खाना बनाने वाली को मां अन्नपूर्णा का स्वरूप माना जाता है। सरकार द्वारा आप लोगों को प्रोत्साहित करने के लिये इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आप लोग विद्यालय में खाने की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखे, जिस तरह से अपने बच्चों के लिये खाना बनाती है उसी तरह स्कूल के बच्चों के लिये बनायें। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह व प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह एवं संबंधित मौजूद रहे।
पाक कला प्रतियोगिता में रसोइयों को किया गया सम्मानित
