जलालाबाद,शाहजहांपुर समृद्धि न्यूज। विकासखंड जलालाबाद में गुरुवार को विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में 75 से अधिक विकास कार्यों, एक मीटिंग हॉल और स्थानीय पार्क का भी उद्घाटन किया।
मंत्री राठौर का विकासखंड कार्यालय पहुंचने पर भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के तहत प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण का उल्लेख करते हुए बताया कि इससे जलालाबाद क्षेत्र को तेजी से विकास से जोड़ा जाएगा। क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने का कार्य पूरा हो चुका है।
राठौर ने भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में अमन-शांति का माहौल है और गुंडाराज इतिहास बन गया है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक शरदवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख लता सिंह, मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख प्रियांश रघुवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, राकेश सिंह बहुगुणा, मनोज सिंह, डी.पी.एस. राठौर, जितेन्द्र प्रताप सिंह, विनोद अग्निहोत्री, गोपाल द्विवेदी, राजेश वर्मा, फेनी गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जलालाबाद में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने क्षेत्र पंचायत के 75 कार्यों का किया लोकार्पण
