कारपोरेट लुटेरो भारत छोडो, खेती छोडो।। मुक्त व्यापार समझौता स्वीकार नही।

 इटावा, समृद्धि न्यूज। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के देशव्यापी आहवान पर कारपोरेट लूटेरो भारत छोडो, खेती छोडो, मुक्त व्यापर समझौता स्वीकार नही जैसे ललकारपूर्ण नारो के साथ जुझारू प्रदर्शन कर मा0 राष्ट्रपति को डीएम इटावा के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया।
किसानो की मांग है कि नवउदारवादी आर्थिक नीतियों को रदद करो, मुक्त व्यापार समझौता रदद करो। ट्रम्प के 50 फीसदी टैरिफ का खुलकर विरोध करो।
एसकेएम उ0प्र0 के नेता एवं किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने कचहरी पर सभा में मोदी-योगी सरकारो की किसान विरोधी नीतियों की कडी आलोचना करते हुए कहा कि किसानो से स्वामीनाथन के अनुरूप एमएसपी की गारंटी, कर्जा मुक्ति, किसानो की आमदनी दोगुनी करने, बिजली निजीकरण, बिल वापस करने जैसे वादो को पूरा नही किया गया। उल्टा खेती किसानी का संकट दोगुना हो गया। बिट्रेन के साथ हो चुके मुक्त व्यापार समझौता और अमरीका से होने वाला समझौता भारत की खेती-किसानी को बर्बाद करेगा। ट्रम्प का 50 फीसदी टैरिफ भारत को व्यापार के नाम पर लूटने की करतूत है। मुकुट सिंह ने उ0प्र0 के हालात गहरी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि यहां जंगलराज है। बिजली के निजीकरण की घोषणा हो गयी है, स्मार्ट-प्रीपेड मीटर और बिजली के दामो में तीन गुना वृद्वि जनता पर बडा हमला है। खाद की किल्लत से किसान जूझ रहे हैं। आपसी सौहार्द को बिगाडने के लिए हाल ही में फतेहपुर और कायमगंज में मकबरो में घुसकर तोडफोड संविधान और जनतंत्र का खुला उल्लंघन है। यह सब आरएसएस-भाजपा द्वारा एक योजना के तहत असली मुददों से ध्यान हटाने के लिए वोटो के ध्रवीकरण की राजनीति के तहत किया जा रहा है।
सभा की अध्यक्षता कर रहे नाथूराम यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने ट्रम्प के सामने घुटने टेक दिए हैं, ये भारत जैसे महान देश के सम्मान के खिलाफ है। अमर सिंह शाक्य ने संचालन करते हुए आशा-रसोइयों के शोषण का मामला उठाया। आशा यूनियन की प्रांतीय महामंत्री संगीता कश्यप ने केन्द्र सरकार द्वारा आशाओं के मानदेय में बढोतरी को लागू करने और उसमें संगनियो को जोडने की भी मांग उठायी। किसान सभा के प्रांतीय संयुक्त मंत्री जिलामंत्री संतोष शाक्य, किसान सभा के उपाध्यक्ष वैध विश्राम सिंह व रामवरन यादव, संयुक्त मंत्री संतोष राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, प्रेमशंकंर यादव, डा0 शौकीन सिंह, मोनू यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।
किसान सभा कार्यालय से जुलूस गगनभेदी नारे लगाते हुए कचहरी में सभा में तब्दील हो गया। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट ने मंच पर आकर ज्ञापन ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *