एडीएम से शिकायत कर कार्यवाही की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत नवाबगंज द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किए जाने के मामले में नवाबगंज के पुराना गनीपुर वार्ड नंबर 11 दीन दयाल नगर के सभासद ने अपर जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर मामले की जांच कर कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
वार्ड नंबर 11 के सभासद पुष्पेंद्र सिंह पुत्र रामनिवास ने एडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में दर्शाया कि वह अपने वार्ड से सभासद है। मोहल्ले में दो गलियों तथा क्रॉस पुलिया के ऊपर पटिया निर्माण के लिए 10 दिसंबर को निर्माण सामग्री नगर पंचायत द्वारा भेजी गई। जो सामग्री नगर पंचायत द्वारा भेजी गई वह अमानक थी व उसकी गुणवत्ता बहुत ही खराब है। इस निर्माण सामग्री से पुलिया का निर्माण प्रारंभ कर दिया। ईट सेम किस्म की लगाई जा रही है। स्थानी लोगों ने मुझसे शिकायत की, जिस पर मैंने अपने अन्य सभासदों के साथ मौके पहुंचे और अच्छी ईट लगाकर तथा मानक के अनुसार कार्य जाने को नगर पंचायत अध्यक्ष के साडू महेंद्र सिंह ग्राम प्रधान निवासी नगला गुलरिया से कही वह निर्माण कर रहे थे। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत से फोन पर बात कराई। जिस पर अध्यक्ष ने मुझे धमकाते हुए कहा कि तुम बहुत बड़ा नेता बनने लगा है। अध्यक्ष हम हैं जैसा चाहेंगे वैसा काम करेंगे। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व बड़ी धाराओं में मुकदमा लगाकर तुझे जेल भिजवा दूंगा। इस दौरान महेंद्र सिंह ने अपने ५-६ साथियों को बुला लिया और हम लोगों के साथ अभद्रता व गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। अन्य सभासद साथियों ने मुझे बचाया। ठेकेदार अपने साथियों के साथ गाली- गलौज करते हुए चला गया। ठेकेदार तथा अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार, अध्यक्ष अनिल राजपूत अपने गुंडों से मुझे वह मेरे सभासद साथियों के साथ अप्रिय घटना घटित करा सकते है और झूठे मुकदमे में भी फंसा सकते है। सभासद ने मानकविहीन कार्य की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
