नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे मंदिर निर्माण में घटिया सामग्री लगाने को लेकर ठेकेदार तथा सभासद आमने-सामने हो गये।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज नगर पंचायत क्षेत्र के गांव नगला हीरा सिंह में मंदिर निर्माण को लेकर घटिया सामग्री लगाने की शिकायत पर पहुंचे सभासद कुलदीप राजपूत ने ठेकेदार अमन तथा कमल भारद्वाज के द्वारा कराए जा रहे हैं मंदिर निर्माण को लेकर जमा हुए सीमेंट व घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत से की, तो नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत भी मौके पर पहुंचे। इसी बीच ठेकेदार द्वारा वीडियो बना रहे नगर पंचायत के सभासद कुलदीप राजपूत का मोबाइल ठेकेदार द्वारा छीन लिया गया। जिस पर काफी गर्मागर्मी हो गयी। जिसको लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत ने सामाजिक सेवा बताते हुए दोनों पक्षों में वार्तालाप कराया, लेकिन सभासद कुलदीप राजपूत थाने पहुंचे और थाना अध्यक्ष से मिलने की बात कह रहे थे। उन्होंने शिकायत जिलाधिकारी से भी की।
मंदिर में हो रह घटिया निर्माण को लेकर सभासद व ठेकेदार आमने-सामने
