नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर की बोर्ड की बैठक का सभासदों ने किया बहिष्कार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संकिसा बसंतपुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सभासदों ने बहिष्कार किया। १५ सभासदों में से ७ सभासद एकराय होकर शाम को आहूत की गई बोर्ड बैठक में सामूहिक प्रस्ताव देते है। अध्यक्षा के पास दो तिहाई बहुमत का अभाव है। एक वर्ष के मध्य बिना किसी बोर्ड की बैठक के अपने चेहतों के कार्य कराते हुए सात सभासदों के द्वारा लगभग १ वर्ष पूर्व हुई बोर्ड की बैठक में दिये गये प्रस्तावों की उपेक्षा की गई। न ही ज्यादातर कार्य किये गये। जिससे ७ सभासदों के बोर्ड में विकास कार्य की दृष्टि से एक वर्ष में शून्य तक सीमित हो गये। बोर्ड की बैठक में भेदभाव पूर्ण कार्य कराये जाने को देखते हुए अध्यक्षा के पास बोर्ड के कोरम के मुताबिक दो तिहाई बहुमत के अभाव को देखते हुए पूर्व प्राप्त वित्तीय अधिकारों को निरस्त करते हुए बोर्ड में समाहित किये जाने व आवश्यक कार्य की दृष्टि से मात्र १ लाख रुपये के अंदर का भुगतान का अधिकार रहे। एवं समस्त भुगतान बोर्ड में समाहित किये जाये। बोर्ड की बैठक स्थगित की जाये। अन्यथा इस दृष्टि से सातों सभासदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया। बहिष्कार करने वाले सभासद अजीत दिवाकर, मीना देवी, सीमा, सुमन राजपूत, सीमा दीक्षित, अखिलेश भूषण पाण्डेय, अनुत कुमार आदि सभासदों ने बहिष्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *