नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम चांदपुर निवासिनी मंजू देवी पत्नी जय सिंह ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी। जिसमें बताया हमारी शादी के लगभग 6 महीना बाद ही हमारे पति जय सिंह अपने मामा की लडक़ी को भागकर ले गया था। जब हमारे पति घर पर वापस नहीं आए, तो मैं अपने मायके चली गई और फिर लगभग 3 साल बाद हमारे ससुर राधेश्याम एवं सास धनदेवी व अन्य परिवार वालों ने पीडि़ता की शादी उसके देवर बृजेश कुमार के साथ कर दी थी। दिनांक 7 मार्च 2024 को हमारे पहले पति जय सिंह अपने मामा की लडक़ी को साथ लेकर घर आए और घर के बंटवारे को लेकर हमारे पहले पति जय सिंह पुत्र राधेश्याम व राधेश्याम पुत्र पातीराम की दूसरी पत्नी मंजू देवी ने पीडि़ता को लाठी-डंडों से काफी मारापीटा तथा मेरे पति बृजेश कुमार को भी मारापीटा। जिससे उसके शरीर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने को कहा।
