बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर दंपति ने नाई को पीटा

सूचना पर पहुंची पुलिस नाई को पकड़ा, कोतवाली ले गयी
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी सोनू पुत्र शिवाजीलाल श्रीवास्तव की हेयर कटिंग सैलून की दुकान अताईपुर रोड स्थित ग्राम लालबाग में है। शुक्रवार को 4 वर्षीय बच्ची अपनी मां के साथ उसकी दुकान पर बालों की कटिंग कराने के लिए आई थी। माँ बच्ची को दुकान पर बैठालकर पड़ोसी की दुकान से कुछ सामान खरीदने चली गई। सामान खरीदकर जैसे ही वह सैलून की दुकान पर चढ़ी, तो उसने अपनी 4 वर्षीय बच्ची को रोता हुआ देखा, तो मां ने घबराकर पति के पास फोन किया। पति मोटर साइकिल लेकर तुरन्त सैलून की दुकान पर पहुँचा और बच्ची से पूछा क्यों रो रही हो। बच्ची की बात सुनकर पिता ने सोनू पर बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लागते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसकी दुकान से तीनों लोग चले गए। सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज नागेन्द्र सिंह, कांस्टेबिल विजय गूर्जर, सिपाही आशीष के साथ मौके पर पहुंचे, तो दुकानदार अपनी सैलून की दुकान बन्द करके चला गया। उन्होंने जाँच पड़ताल कर बच्ची के घर पहुँचकर बच्ची की माँ व पिता से जानकारी की और कहाँ आप लोग कार्यवाही करना चाहते हो, तो तहरीर दो। जिस पर दोनों ने कार्यवाही करने से इन्कार कर दिया। उसके बाद चौकी इन्चार्ज नागेन्द्र सिंह अपने हमराह कांस्टेबिल विजय गुर्जर के साथ सोनू को पकडक़र अपने साथ ले आये। जब इस सन्दर्भ में सोनू से जानकारी चाही, तो उसने बताया की हम बच्ची को कुर्सी पर बैठालकर बच्ची के बालों की कटिंग कर रहे थे। बच्ची कुर्सी से नीचे की ओर खिसकी। मैं उसे उठाकर कुर्सी पर बैठालकर उसके वालों की कटिंग करने लगा। बस इसी बात पर हमारे ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हमारे साथ पति पत्नी ने मारपीट कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *