बिजली बोर्ड सही करते समय करंट से दंपति की मौत

उन्नाव,समृद्धि न्यूज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के दिरगज खेड़ा गांव में घर का बिजली बोर्ड ठीक करते समय करंट लगने से रामनरेश (45) और उनकी पत्नी कीर्ति (40) की मौके पर ही मौत हो गई। तीन बच्चों से मां-बाप का साया हमेशा के लिए छिन गया है
चार दिन से खराब पड़ा लाइट बोर्ड रविवार को रामनरेश ठीक करने लगे। काम के दौरान ही तेज करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया
उनकी चीख सुनकर पत्नी कीर्ति दौड़ीं और उन्हें छुड़ाने की कोशिश में खुद भी करंट की चपेट में आ गईं।
कुछ ही देर में खेत से लौटे बेटे आदित्य (16) ने माता-पिता को अचेत पड़ा देखा और शोर मचाया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को नवाबगंज सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक दंपति अपने पीछे तीन बेटे—ललित (18), आदित्य (16) और प्रियांशु (13)—को छोड़ गए हैं।
सदमे में डूबे तीनों मासूमों की आंखें मां-बाप को तलाश रही हैं, लेकिन घर की चुप्पी अब कभी न टूटेगी।

घटना की सूचना पर अजगैन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा—“यह प्रथम दृष्टया एक हादसा प्रतीत होता है, विस्तृत जांच जारी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *