कायमगंज, समृद्धि न्यूज। साहसी बालिका संस्था कायमगंज द्वारा गुरुवार को स्टेशन कायमगंज पर शरबत एवं जल वितरण किया गया। ठंडा शरबत पीकर लोगों का गला तर हो गया।
कार्यक्रम का आयोजन उप जिलाधिकारी यदुवंश कुमार, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार, स्टेशन मास्टर जनक सिंह मीणा, हवलदार ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा किया गया। सुबह 10 बजे कायमगंज से कानपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन, 12 बजे लखनऊ से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, दोपहर 2.30 बजे कासगंज से कानपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन एवं शाम 4.30 बजे कायमगंज से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के सभी यात्रियों को एवं प्लेटफार्म पर उपस्थित सभी लोगों को साहसी बालिका संस्था की बालिकाओं ने शरबत वितरण किया। साहसी बालिका संस्था से खुशबू मिश्रा, शिल्की मिश्रा, अंकुर, शिवानी, निकिता, शायना, गरिमा, संजना, दिव्या, अंजू, कशिश, चांदनी, अरविंद कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
साहसी बालिका संस्था ने यात्रियों को वितरित किया शरबत
