नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। न्यायालय का फैसला आते ही ग्राम पंचायत की पुर्नमतगणना के लिए अधिकारी सक्रिय हो गये। विकासखंड अधिकारी ने बैठक कर अधीनस्थों को दिए निर्देश।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ज्योनी में ग्राम प्रधान बबलू कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार से कुछ वोटों से जीत हासिल की थी, तभी से लगातार प्रमोद कुमार बबलू के ऊपर धांधली से चुनाव जीतने का आरोप लगाते रहे और उन्होंने न्यायालय में रिट याचिका दाखिल कर दी। न्यायालय ने याची प्रमोद कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए पुर्नमतगणना का आदेश जारी कर दिया है। मतगणना के आदेश के मुताबिक एसडीम कायमगंज कार्यालय पर न्यायालय के आदेशानुसार 28 जून की तारीख निर्धारित की गई। जिस पर एसडीम कायमगंज ने विकास खंड अधिकारी को पत्र भेजकर तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए है। जिस पर विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने कार्यालय पर अधीनस्थों की बैठक बुलाई तथा विचार विमर्श किया और 28 जून को होने वाली पुर्नमतगणना के लिए अधीनस्थों को तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
न्यायालय ने ग्राम प्रधान पद पर पुर्नमतगणना का दिया आदेश
